Hello Freinds,
This is my
Here is the computer notes.
कंप्यूटर क्या है - What is Computer
कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के "Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "गणना", करना होता है इसीलिए इसे गणक या संगणक भी कहा जाता है, इसका अविष्कार Calculation करने के लिये हुआ था, पुराने समय में Computer का use केवल Calculation करने के लिये किया जाता था किन्तु आजकल इसका use डाक्यूमेन्ट बनाने, E-mail, listening and viewing audio and video, play games, database preparation के साथ-साथ और कई कामों में किया जा रहा है, जैसे बैकों में, शैक्षणिक संस्थानों में, कार्यालयों में, घरों में, दुकानों में, Computer का उपयोग बहुतायत रूप से किया जा रहा है, computer केवल वह काम करता है जो हम उसे करने का कहते हैं यानी केवल वह उन Command को फॉलो करता है जो पहले से computer के अन्दर डाले गये होते हैं, उसके अन्दर सोचने समझने की क्षमता नहीं होती है, computer को जो व्यक्ति चलाता है उसे यूजर कहते हैं, और जो व्यक्ति Computer के लिये Program बनाता है उसे Programmer कहा जाता है।
एक विद्वान ने COMPUTER शब्द को निम्नानुसार परिभाषित किया है-
C = COMMANDLY आदेशानुसार
O = OPERATING संचालित
M = MACHINE यंत्र या युक्ति
P = PARTICULARLY जो विशेष रूप से
U = USED FOR प्रयोग में उपयोग में लिया जाता है
T = TRADE व्यापार में
E = EDUCATION शिक्षा में
R = RESEARCH खोज व अनुसंधान में
कंप्यूटर की विशेषता - Features of Computers in Hindi
गति (Speed)
सटीकता (Accuracy)
स्वचलित (Automation)
स्थायी भंडारण क्षमता (Permanent Storage)
विशाल भंडारण क्षमता (Large Storage Capacity)
भंडारित सूचना को तीव्रगति से प्राप्त करना (Fast Retrieval)
जल्द निर्णय लेने की क्षमता (Quick Decision)
विविधता (Versatility)
पुनरावृति (Repetition)
स्फूर्ति (Agility)
गोपनीयता (Secrecy)
कार्य की एकरूपता (Uniformity of work)
कंप्यूटर के उपयोग - Use of Computer
Education शिक्षा
Administration प्रशासन
Desk Top Publishing प्रकाशन
Communication संचार
Astrology ज्योतिष
Business व्यापार
Health (Medical) स्वास्थ्य
Entertainment मनोरंजन
Bank बैंक
Railway रेलवे


No comments:
Post a Comment